एक फास्ट फूड रेस्तरां कैसे सेट करें? | Are you planning to set up a fast food restaurant? Read this article in Hindi to learn about how to set up and establish a fast food restaurant.

यद्यपि फास्ट फूड्स महानगरीय संस्कृति की उपज है, परन्तु वर्तमान में लगभग प्रत्येक छोटे-बड़े शहर, व्यावसायिक केन्द्र पर्यटक स्थल तथा पार्को आदि के इर्द-गिर्द इस प्रकार के रेस्ट्रॉरेण्ट की सेवाओं का काफी लाभ उठाया जा रहा है । तथा प्रत्येक मध्यम वर्गीय परिवार सप्ताह के कम से कम एकाध बार इस प्रकार के फास्ट फूड रेस्ट्रॉरेण्ट में जाना पसन्द करता है ।

इस प्रकार देश में इस प्रकार के फास्ट फूड रेस्ट्रॉरेण्ट काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं तथा इससे उद्यमियों के लिए स्वरोजगार स्थापना का एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र तैयार होता जा रहा है ।

स्थानीय बाजार की मांग, संबंधित क्षेत्र तथा संभावित ग्राहकों की रुचि, उद्यमी को अपनी रुचि, अनुभव तथा उपलब्ध साधनों को देखते हुए विभिन्न विशिष्टियां प्राप्त रेस्ट्रॉरेण्ट स्थापित किये जा सकते हैं, जैसे-चाइनीज अथवा वेजीटेरियन/नानवेजीटेरिन अथवा अन्य प्रकार के फासट फूट रेस्ट्रॉरेण्ट ।

ADVERTISEMENTS:

किसी भी स्थिति में इस प्रकार के रेस्ट्रॉरेण्ट यदि किसी व्यस्त बाजार, व्यस्त स्थल अथवा शहर की भीड़भाड़ के बाहर किसी रमणीय स्थल पर स्थापित किए जाये जो ये काफी सफल हो सकते हैं ।

फास्ट फूड रेस्ट्रॉरेण्ट की  इकाई में उत्पादन लक्ष्य (Production Target in the Fast Food Unit):

प्रस्तुत इकाई में ग्राहकों की माँग को देखते हुए उत्पादों की विशिष्टियां निर्धारित की जायेंगी । ये उत्पाद शुद्ध वेजीटेरियन भी हो सकते हैं तथा नॉन वेजीटेरियन भी । मुख्यतः इस इकाई में हॉटडाग, कबाब, कुलचे, छोला-टिक्की, चाट आदि का उत्पादन किया जायेगा जिसकी बिक्री से प्रतिमाह लगभग 45000/- रुपये तथा वर्ष में लगभग 54000/- रुपये की प्राप्तियाँ होना अनुमानित है ।

फास्ट फूड रेस्ट्रॉरेण्ट की  इकाई का विपणन व्यवस्था (Marketing System Followed for Fast Food Restaurant):

ग्राहकों की अभिरुचि के अनुसार ये रेस्ट्रॉरेण्ट शहर की सीमा पर बेरियर के समीप खुले स्थानों पर, बगीचा व पार्क के आस पास स्थापित किये जा सकते है । इस व्यवसाय का सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं उपयुक्त स्थल का चुनाव यदि विज्ञापन किया जाए तथा ऐसे उत्पादों का चयन किया जाए जोकि तुरंत तैयार (Ready to Eat) हो तथा ग्राहक सर्विस बहुत ही शीघ्र व उत्कृष्ट श्रेणी की (Quick & Prompt) हो तथा साफ सफाई का उचित ध्यान रखा जाए तो निश्चय ही इसके चलने की काफी सम्भावनायें हैं ।

इसके अतिरिक्त यदि स्थल पर जगह ज्यादा बची हो तो बगीचा विकसित कर उसमें झोपड़ीनुमा (काटेज) बैठक व्यवस्था की जा सकती है । आस-पास हरियाली होने से रेस्ट्रॉरेण्ट की शानौ-शौकत काफी बढ़ जायेगी और यदि छोटे बच्चों के खेलने के लिये आ. सरकनी फिसलनी पट्टी, मैरी गो राउंड, घूमने वाली सीटे आदि की व्यवस्था यदि की जा सके तो निश्चय ही ऐसे रेस्ट्रॉरेण्ट में आना सभी लोग पसंद करेगें ।

फास्ट फूड रेस्ट्रॉरेण्ट की इकाई के वित्तीय पहलू (Financial Aspects of the Fast Food Entity):

ADVERTISEMENTS:

1. इस कार्ड की स्थापना हेतु लगभग 1500 वर्गफीट के कार्यस्थल की आवश्यकता होगी । ऐसा कार्यस्थल लगभग 2000/- रु. प्रतिमाह के किराए पर लिया जाना प्रस्तावित है । कार्यस्थल का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि यथासंभव कार्यस्थल ऐसा हो जिसके साथ में कम से कम 500 वर्ग फीट की खुली लॉन/क्षेत्र भी हो ।

 

2. मशीनरी/उपकरण तथा अन्य स्थाई संपत्तियाँ (Machinery/Equipment and Other Fixed Assets):

ADVERTISEMENTS:

इस इकाई की स्थापना हेतु आवश्यक मशीनरी/उपकरण तथा अन्य स्थाई संपत्तियां तथा उन पर होने वाले संभावित व्यय का विवरण निम्नानुसार है:

3. कच्चे माल की लागत (प्रतिमाह):

इकाई के दिन-प्रतिदिन के खर्चो के अंतर्गत प्रतिमाह निम्नानुसार व्यय होना अनुमानित है:

 

4. उपयोगिताओं पर व्यय (प्रतिमाह):

 

इकाई में लगने वाली विभिन्न उपयोगिताओं पर प्रतिमाह निम्नानुसार व्यय होना अनुमानित है:

 

5. कर्मचारियों एवं श्रमिकों को देय वेतन-पारिश्रमिक (प्रतिमाह):

इकाई के संचालन से जुड़े विभिन्न कर्मचारियों/श्रमिकों का विवरण तथा उन्हें प्रतिमाह दिये जाने वाले वेतन/पारिश्रमिक का विवरण निम्नानुसार है:

6. विविध खर्चे:

इकाई के संचालन से संबंधित विभिन्न व्ययों जैसे मरम्मत/रख रखाव स्टेशनरी बीमा यात्रा व्यय आदि पर प्रतिमाह लगभग 1000 रुपये का व्यय विविध खर्चा के रूप में अनुमानित है ।

 

 

 

 

11. बिक्री से कुल प्राप्तियां:

तैयार किए गये विभिन्न व्यंजनों (रोल्स, छोले-टिकिया, हॉट डॉग, चाय/कॉफी) की बिक्री से प्रतिमाह लगभग 45000 रुपये तथा वर्ष में लगभग 6,00,000 की प्राप्तियां होना अनुमानित है ।

12. इकाई की लाभप्रदता:

क. वार्षिक लाभ = रु. 100748

ख. मासिक लाभ = रु. 8395

13. मशीनरी/उपकरण प्रदायकर्ता:

स्थानीय वितरक एवं विक्रेता ।

14. कच्चे माल के प्रदायकर्ता:

कच्चा माल स्थानीय बाजार तथा स्थानीय मंडियों से प्राप्त किया जा सकता है ।

Home››Business››How to Set Up››